कब्ज एक आम समस्या है, जो बहुत सारे व्यक्तियों को परेशान करती है। वैसे तो यह समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन अधिकतर युवाओं में देखा गया है।लेकिन यह समस्या है क्या और क्या सच में यह चिंता का विषय है।लगभग 30 से 40% व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें प्रतिदिन कब्ज की समस्या रहती है। आमतौर पर यह समस्या कोई गंभीर समस्या नहीं है।अपने खान-पान और आदतों में बदलाव करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं की कब्ज क्या है? इसके लक्षण क्या है? और इससे निजात पाने के घरेलू उपचार क्या क्या हैं? चलिए शुरू करते हैं-
![]() |
Constipation symptoms |
कब्ज क्या है?what is constipation in hindi:-
अधूरी पाचन क्रिया के कारण कब्ज होता है और यह अधूरी क्रिया ही कब्ज कहलाती है। सुबह के समय सही तरीके से पेट का साफ न होना ही कब्ज है। अपनी शारीरिक क्रियाओं को पूरा करने के लिए हम भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन से हमारी आंंते आवश्यक पोषक तत्व को अवशोषित कर लेती हैं और जो भी अवशेष पदार्थ रह जाता है वह मल के रुप मे शरीर के बाहर निष्कासित हो जाता है। यदि यही मल हमारे शरीर से सही समय पर नहीं निकलता है तो यह कई रोगों का कारण बन जाता है क्योंकि हमारा शरीर एक मशीन की तरह कार्य करता है और शरीर के सभी कार्य अपने सही समय पर होने चाहिए। इसी प्रकार यदि हमारा भोजन करने का समय सही नहीं है या हम अलग-अलग समय पर रोज भोजन करते हैं तो हमें कब्ज होना स्वाभाविक है।
कब्ज के कारण क्या हैं?constipation causes in hindi:-
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जो भोजन चाहिए वह हमें नहीं मिल पाता है। इसलिए भोजन हमेशा सादा होना चाहिए तथा तली हुई वस्तुएं,मिर्च मसाले, छौंक दी हुई सब्जियां, अधिक देर तक पकाई हुई सब्जियां हमारे शरीर के लिए अनुकूल नहीं होती हैं। यदि हम लगातार तली भुनी चीजों को खाते रहेंगे तो उसका परिणाम यह होगा कि हमारे शरीर के अंदर के पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जब हम कोई चिकनाई वाली वस्तुएं खाते हैं तो इसकी चिकनाई हमारी आंतों की कोने में लगी रह जाती है और जब हम कुछ खाते हैं तो यह चीजें हमारी आंतों से चिपक जाती हैं और कई दिन तक चिपके रहने से इसमें सड़न उत्पन्न हो जाती है और कब्ज का कार्यक्रम यहीं से शुरू हो जाता है और यदि हम इस तरफ ध्यान न दें तो कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है, जैसे-दमा या टीबी।
कब्ज के लक्षण क्या हैं?constipation symptoms in hindi:-
दोस्तों यदि हमारा पेट साफ नहीं हो तो हमारा पूरा दिन जैसे आलस्य और हमें जरा भी अच्छा महसूस नहीं होता है और यदि आपको यह समस्या होती है तो आप दिन भर परेशान रहते हैं। यदि आपको कब्ज है तो आपको निम्न लक्षण दिखाई देंगे-
(1) कब्ज का सबसे पहला लक्षण यह है कि आपका मल सख्त हो जाता है और मल त्यााग में बहुत ही मुश्किल होती है।
(2) कई ऐसे लोग होते हैं जो रोज मलत्याग करने नहीं जाते हैैं, इसके कारण उनके मल में गांठ पड़ जाती है।
(3) जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके पेेेट में गैस बनने लगती है।
(4) जिन लोगों को होती है कब्ज की समस्या होती है उन लोगोंं की जीभ सफेद या मटमैली हो जाती हैैैै और उनके मुुँह का स्वाद भी खराब हो जाता है तथा गंदी डकार के साथ मुंह भी बदबू करता है।
(5) जब किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है तो उसे भूख बहुत कम लगती है और कई बार जी मिचलाता रहता है और उनकी आंखोंं के नीचे डार्क सर्कल भी बन जाते हैं।
(6) जब यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है तब उनका वजन भी तेजी सेे कम होने लगता है और शौच के साथ खून भी आने लगता है।
(4) जिन लोगों को होती है कब्ज की समस्या होती है उन लोगोंं की जीभ सफेद या मटमैली हो जाती हैैैै और उनके मुुँह का स्वाद भी खराब हो जाता है तथा गंदी डकार के साथ मुंह भी बदबू करता है।
(5) जब किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या होती है तो उसे भूख बहुत कम लगती है और कई बार जी मिचलाता रहता है और उनकी आंखोंं के नीचे डार्क सर्कल भी बन जाते हैं।
(6) जब यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है तब उनका वजन भी तेजी सेे कम होने लगता है और शौच के साथ खून भी आने लगता है।
क्या करें:-
(1) पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
(2) नियमित व्यायाम करें।
(3) आहार में रेशेदार वस्तुओं को शामिल करें।
(4) फल व सब्जियों का सेेेवन अधिक करें।
(5) खाने केे बाद हो सके तो मट्ठा जरूर पिएँ।
कब्ज से बचने के घरेलू उपाय: home remedies to avoid constipation in hindi:-
किशमिश से करें कब्ज को खत्म: eliminate constipation with raisins in hindi:-
किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा मे होता है। इसलिए मुट्ठीभर किशमिश को पानी में रात भर भिगोकर रख दें और सुबह सुबह उसको खाली पेट खा ले। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जल्द ही कब्ज दूर हो जाता है।गर्भवती महिलाओं को होने वाली कब्ज के लिए या बिना किसी साइड इफेक्ट का घरेलू नुस्खा है।
संतरे से करें कब्ज का इलाज:traeat constipation with oranges in hindi:-
पहली बात तो संतरा विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है किंतु इसमें सिर्फ विटामिन सी ही नहीं होती है इसके साथ इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर मात्रा में होती है। यदि आप रोज सुबह-शाम एक-एक संतरा खाएंगे तो पक्का है आपको कब्ज जैसी समस्या से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
कब्ज के रामबाण इलाज में करें पालक का इस्तेमाल:use spinach to treat constipation in hindi:-
पालक के अंदर हानिकारक टॉक्सिन को शरीर के बाहर निकालने के साथ-साथ पेट साफ करने का गुण भी पाया जाता है। इसलिए 100ml पानी में बराबर मात्रा में पालक के जूस को मिलाकर दिन में दो बार पीने से पुराने से पुराना कब्ज भी खत्म हो जाता हैं। यह एक रामबाण नुस्खा है।
कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल:use castor oil to eliminate constipation in hindi:-
अरंडी के तेल का प्रयोग बहुत पहले से कब्ज से राहत पाने के लिए किया जाता रहा है। कब्ज खत्म करने के साथ साथ यह पेट के कीड़ों को नष्ट करने में बहुत ही उपयोगी है। खाली अरंडी के तेल को पीने से अच्छा है कि आप इसे रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएंं। एक चम्मच से ज्यादा मात्रा में न डालें। इसे प्रयोग करने के दूसरे दिन से ही पेट साफ रहेगा।
सूरजमुखी,अलसी और बादाम के पाउडर से करें कब्ज का घरेलू इलाज:home remedies for constipation with sunflower, flaxseed and almond powder in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको दो से तीन सूरजमुखी के बीजों को, अलसी के कुछ बीज, तिल और कसे हुए बादाम को लेना है फिर सभी को एक साथ मिलाकर उनका पाउडर बना लेना है। एक हफ्ते तक रोज एक बड़ा चम्मच इस पाउडर को खाएं। इस पाउडर को खाने से ना केवल आपकी कब्ज जड़ से खत्म होगी साथ ही आपकी आंत की दीवारें भी रिपेयर हो जाती हैं।
शहद से करे कब्ज का घरेलू उपचार:avoid constipation using honey:-
इस नुस्खे के लिए आपको रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर सेवन करना है। इसे नियमित रूप से पीने पर आपकी कब्ज जड़ से दूर हो जाएगी।
कब्ज के घरेलू उपाय में करें ईसबगोल की भूसी का प्रयोग:use isabgol husk in home remedy for constipation in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको मार्केट से ईसबगोल की भूसी को लेकर आना है और इसकी भूसी को दूध,पानी या मिठाई के साथ रात को सोते वक्त लेने से कब्ज शीघ्र ही समाप्त हो जाती है। यह मेरे द्वारा प्रयोग किया गया एवं एकदम सत्य उपाय है।
हर्र के इस्तेमाल से पाएं कब्ज से छुटकारा:use harar to get rid of constipation in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको बाजार से थोड़ा हर्र लाना है और इसे पीसकर इसका बारीक पाउडर बना लेना है। इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ प्रतिदिन रात में सोने से पहले लें। इसके नियमित प्रयोग से कुछ दिन में कब्ज का नामोनिशान मिट जाता है।
कब्ज से बचने का उपाय करें त्रिफला से:avoid constipation using trifla in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको त्रिफला पाउडर लेना है। त्रिफला पाउडर आंवला, हरीतकी और विभीतकी औषधियों के चूर्ण से बनता है। इससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए त्रिफला पाउडर को गुनगुने पानी या शहद मे मिलाकर खा सकते हैं या इसे पानी या शहद मे मिलाकर रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसे खाने से कब्ज से तुरंत राहत मिलती है। यह उपाय एंटीबायोटिक उपायों से लाख गुना अच्छा है।
काजू और मुनक्के से करें कब्ज को दूर:remove constipation with cashew nuts and dry grapes in hindi:-
इस नुस्खे के लिए प्रतिदिन सुबह के समय बिना कुछ खाए पिए काजू के चार-पाँच दाने और इतने ही दाने मुनक्के के साथ खाना है। ऐसा रोज करते रहे तो कब्ज दूर हो जाती है।
कब्ज के घरेलू उपाय के लिए करें अंजीर का प्रयोग:use figs for home remedy for constipation in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको अंजीर लेकर पानी मे भिगो देना है फिर सुबह-सुबह उठकर इसको खा लें। इसे खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
नींबू के रस से करें कब्ज की छुट्टी:remove constipation using juice of lemon in hindi:-
इस नुस्खे के लिए आपको सुबह उठने के बाद नींबू के रस मे काला नमक मिलाना है फिर इस गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके सेवन से सुबह पेट साफ हो जाता है और कब्ज भी खत्म हो जाती है।
कब्ज से छुटकारा पाएं बेल के प्रयोग से:get rid of constipation using bale in hindi:-
इस नुस्खे के लिए एक पके हुए बेल को लेना है। अब इसे पानी मे उबाल लें फिर इसे मसलकर रस निकाल लें और इसी प्रकार इस रस को नियमित रूप से लगभग 15 दिन पिएं। कब्ज गारंटी के साथ दूर हो जाएगी क्योंकि बेल कब्ज के लिए बहुत लाभदायक है।
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट मे जाना कि कब्ज क्या है, इसके लक्षण, कारण और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या क्या हैं?मुझे आशा है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
धन्यवाद।।।।।
चेहरे के पिम्पल्स को हटाने के घरेलू उपाय- how to remove pimples on face मुहासों को जड़ से खत्म कर देंगे यह उपाय
डायबिटीज से बचने के उपाय। टाइप -1, टाइप-2 मधुमेह के लक्षण, कारण व छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
गुर्दे की पथरी क्या है? लक्षण, कारण व पथरी को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय
तो दोस्तों हमने इस पोस्ट मे जाना कि कब्ज क्या है, इसके लक्षण, कारण और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या क्या हैं?मुझे आशा है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
धन्यवाद।।।।।
चेहरे के पिम्पल्स को हटाने के घरेलू उपाय- how to remove pimples on face मुहासों को जड़ से खत्म कर देंगे यह उपाय
डायबिटीज से बचने के उपाय। टाइप -1, टाइप-2 मधुमेह के लक्षण, कारण व छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
गुर्दे की पथरी क्या है? लक्षण, कारण व पथरी को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें